दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे. यूरोप के फ्लोरेंस शहर में कपल दिनदहाड़े लूटपाट का शिकार हुए थे. भारतीय एंबेसी ने अब कपल को आपातकालीन प्रमाणपत्र दे दिया है. जल्द दिव्यांका और विवेक दोनों भारत वापस आएंगे.
नई दिल्ली. ओटीटी और टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ पिछले दिनों इटली के फ्लोरेंस में लूटपाट हो गई थी. कार के शीशे को तोड़कर लुटेरे ने उनका पर्स, पासपोर्ट, पैसे और कीमती सामान चुरा लिया था. ये चोरी करीब 10 लाख की थी. सोशल मीडिया पर उन्होंने इस चोरी के बारे में खुलासा किया था. जिसके बाद से फैंस भी दिव्यांका और विवेक की वतन वापसी के लिए परेशान थे. इस घटना के बाद भारतीय एंबेसी ने कपल की मदद की, जिसके बाद वह जल्द भारत लौट जाएंगे.
दिव्यांका ने बताया कैसे संभव हुई वतन वापसी दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा- जल्द ही भारत आ रहे हैं. हम आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए ‘आपको’ धन्यवाद देना चाहते हैं. हमारी ‘घर वापसी’ को संभव बनाने के लिए भारतीय दूतावास को बहुत-बहुत धन्यवाद. दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट. ‘हमारा हौसला बरकरार है, कोई छीन नहीं सकता’ हाल ही में विवेक ने बताया था कि अब हमारी स्थिति पहले से काफी बेहतर है. हमारे पैसे की स्थिति कुछ हद तक ठीक हो गई है.
Deutschland Neuesten Nachrichten, Deutschland Schlagzeilen
Similar News:Sie können auch ähnliche Nachrichten wie diese lesen, die wir aus anderen Nachrichtenquellen gesammelt haben.
इटली में लूटपाट के बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की घर वापसी, इंडियन एंबेसी ने भारत आने में की मदददिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया आखिरकार इटली में अपने साथ हुए लूटपाट के बाद भारत लौट रहे हैं। दोनों की इंडियन एंबेसी ने बहुत मदद की है। इसी के चलते वे घर वापस आ पाए हैं। इटली में उनकी बुरी स्थिति के बाद पुलिस उन पर भरोसा करने तक को तैयार नहीं थी, उसके बाद उन्हें देश से मदद...
Weiterlesen »
दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाई इटली में अपनी टूटी कार की फोटो, खिड़की तोड़कर चोरों ने कर दी ये हालत, कुछ नहीं बचादिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की इटली में कार से चोरी हुई और इसके बाद से ही दोनों बहुत परेशान हैं। अब दिव्यांका ने कार में हुई तोड़फोड़ की फोटो शेयर की है और दिखाया है कि कैसे और किस स्थिति में फिलहाल वो हैं। दिव्यांका ने बहुत गुस्से में ये पोस्ट किया...
Weiterlesen »
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ विदेश में लूटपाट, पैसे पासपोर्ट सब हुआ चोरी; मदद की लगाई गुहारदिव्यांका त्रिपाठी विदेश में लूटपाट का शिकार हो गई हैं, जिसमें उनके पैसे से लेकर पासपोर्ट, पर्स सब कुछ लूट लिया गया है.
Weiterlesen »
दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया के साथ लूटपाट, पैसे पासपोर्ट सब चोरी, भारत लौटने के लिए लगाई मदद की गुहारदिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की आठवीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक हॉलीडे पर यूरोप गए थे और वहां उनके साथ लूटपाट हुई और सारा सामान, पासपोर्ट और शॉपिंग में खरीदी गई सारी चीजें चोरी हो गईं।
Weiterlesen »
इटली में लाखों का सामान चोरी होने पर Divyanka Tripathi ने किया पोस्ट, कहा- 'इतना कुछ खोने के बाद...'दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi अपने पति विवेक दहिया Vivek Dahiya के साथ इटली के फ्लोरेंस में घूमने गई थीं लेकिन वहां कपल के साथ एक ऐसी घटना हो गई जिसने उन्हें मुसीबत में डाल दिया। दरअसल विवेक और दिव्यांका का पासपोर्ट और पैसा एक कार से चोरी हो गया। अब अभिनेत्री ने फैंस को इस चोरी को लेकर अपडेट दिया...
Weiterlesen »
पुलिस ने किया 15 साल पहले लापता हुई महिला की हत्या का दावा, बेटे ने किया इनकार, कहापुलिस ने लापता महिला के पति के घर में दो सेप्टिक टैंक को खोलकर कई घंटों तक जांच की थी और सबूत एकत्रित किए थे जिसके बाद उसने यह दावा किया.
Weiterlesen »