गुनगुना पानी के कई फायदे हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इससे किडनी पर बोझ पड़ सकता है, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुनगुना पानी के कई फायदे हैं, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप इससे जुड़े नुकसानों को नजरअंदाज कर दें। जी हां, आपको शायद यह जानकर थोड़ा अजीब लगे कि गुनगुना पानी पीना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है और यही वजह है कि आपको इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दरअसल, शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर करने और वेट लॉस जैसी चीजों में अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कुछ स्थितियों में आपके लिए
परेशानी का सबब भी बन सकता है। आइए जानते हैं कैसे। किडनी पर बोझ ज्यादा मात्रा में गुनगुना पानी पीने से किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है। किडनी को गुनगुने पानी को ठंडा करने और शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक अगर आप भी गुनगुना पानी पीते हैं, तो ऐसा करने से किडनी की वर्किंग कैपेसिटी पर असर पड़ सकता है। डिहाइड्रेशन का खतरा गुनगुना पानी डिहाइड्रेशन का भी कारण बन सकता है। दरअसल, जब हम ठंडा पानी पीते हैं तो हम एक बार में ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं, लेकिन गर्म पानी एक साथ ज्यादा मात्रा में नहीं पिया जा सकता। इसके चलते शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। यह भी पढ़ें- सर्दियों में खजूर से मिलेंगे अनगिनत फायदे, बस पता होना चाहिए खाने का सही समय और तरीका तेज बुखार होने पर तेज बुखार के दौरान गुनगुना या गर्म पानी पीने से बचना चाहिए। दरअसल, हाई टेम्प्रेचर के कारण शरीर पहले से ही गर्म होता है और गुनगुना पानी इसे और ज्यादा गर्म कर सकते हैं। ऐसे में, ठंडा या सामान्य तापमान का पानी शरीर को कूल रखने में मदद करता है और पाचन के लिहाज से ज्यादा आरामदायक भी होता है। एसिडिटी की प्रॉब्लम एसिडिटी की परेशानी से जूझ रहे लोगों को गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट में एसिड और बढ़ सकता है, जिससे जलन, खट्टी डकार और गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बता दें, एसिडिटी से राहत पाने के लिए सामान्य तापमान पर रखा पानी पीना ही बेहतर होता है। पेट के अल्सर की समस्या अक्सर यह धारणा होती है कि गुनगुना पानी पीने से पेट का अल्सर ठीक हो जाएगा, लेकिन यह पूरी त
गुनगुना पानी स्वास्थ्य किडनी डिहाइड्रेशन एसिडिटी
Deutschland Neuesten Nachrichten, Deutschland Schlagzeilen
Similar News:Sie können auch ähnliche Nachrichten wie diese lesen, die wir aus anderen Nachrichtenquellen gesammelt haben.
गुनगुने पानी के साथ शहद मिलकर पीने के हैं जबरदस्त फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरानगुनगुने पानी के साथ शहद मिलकर पीने के हैं जबरदस्त फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान
Weiterlesen »
सर्दी में कब्ज से बचाव के उपायकब्ज से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें पानी पीने की जरूरत, डाइट में बदलाव, हर्बल पानी का सेवन और व्यायाम का महत्व बताया गया है।
Weiterlesen »
क्या सिर्फ गर्म पानी पीकर ब्लड शुगर लेवल को रख सकते हैं कंट्रोल? डॉक्टर से जानें असली सचगर्म पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं लेकिन क्या केवल गर्म पानी पीकर ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।
Weiterlesen »
आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने के ये नियमयह लेख आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने के कुछ महत्वपूर्ण नियमों पर प्रकाश डालता है जो स्वास्थ्य और ताजगी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसमें खाने के बाद पानी पीने से बचने, धीरे से पानी पीने, गुनगुने पानी का सेवन करने और सुबह उठने पर पानी पीने जैसे नियमों पर चर्चा की गई है।
Weiterlesen »
सर्दियों में घटाना है वजन, तो रोज सुबह गर्म पानी में मिलाकर पिएं नींबू; मिलेंगे कई बेमिसाल फायदेसुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने आपकी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि अगर गर्म पानी में नींबू मिला दिया जाए तो फायदे दोगुने हो जाते हैं। इससे न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलेगी बल्कि इम्युनिटी भी बूस्ट होगी। आइए जानते हैं गर्म पानी में नींबू मिलाकर Winter lemon water benefits पीने के...
Weiterlesen »
पूरा दिन नींबू का पानी पीने के 9 कमाल के फायदेपूरे दिन नींबू पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। मुख्य रूप से इसकी हाई विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण, हाईड्रेशन को बढ़ावा देते हैं और ओवरऑल हेल्थ के लिए आवश्यक हैं।
Weiterlesen »