यह खबर बदरुद्दीन परिवार के बारे में है जो दिल्ली से आगरा आए थे। उनके पिता-पुत्र के व्यवहार के बारे में बताया गया है।
बदरुद्दीन मोहल्ले में दिल्ली वालों के नाम से जाने जाते हैं। इसकी वजह उनका परिवार करीब 15 साल पहले दिल्ली से आगरा आया था। दिल्ली में वह किसी फैक्टरी में काम करता था। किसी बात पर नौकरी चली गई। इस पर आगरा आ गए। इस्लाम नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। बाद में यहीं पर 100 गज का एक प्लाट खरीद लिया। इसमें 1 कमरा बनाकर पूरा परिवार रह रहा था। फरवरी 2024 में उसमें से 50 गज जमीन घर के सामने रहने वाले अलीम को बेच दी। इसके लिए दो बार में रकम ली थी। 50 गज में अपना पक्का दो मंजिला मकान बना लिया। एक
दुकान भी बना ली। इसमें सामान बेचना शुरू कर दिया। बगल में पड़ोसी आफताब की दुकान है। मोहल्ले में रहने वाले साहिल ने बताया कि मोहम्मद बदर अपने पत्नी और बेटियों को पीटा करता था। यही काम अशद भी करता था। मां अस्मा और बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था। साहिल का कहना था कि पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं। इस कारण उनसे कोई बात नहीं करता था। नहीं रखते थे किसी से नाता लोगों ने बताया कि बदर और अशद को मोहल्ले के किसी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं था। अगर, कोई बात करता था उल्टा ही जवाब देते थे। कोई यह नहीं जानता है कि वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। इस कारण बस्ती के लोग भी उनसे कोई मतलब नहीं रखते थे। वह किसी को अपने घर भी नहीं बुलाते थे। अस्मा कभीकभार पड़ोसियों को अपना दुख बताती थीं। पड़ोस में रहने वाले इब्राहिम की पत्नी ने बताया कि अस्मा परेशान रहती थीं। वह कई बार अपना दर्द बताती थीं। मगर, ज्यादा नहीं बोलती थीं। बेटियां भी घर से कभीकभार ही निकलती थीं। 2 महीने में ही ससुराल से चली गई थी बहू, ले लिया तलाक 28 जुलाई 2019 को अशद का निकाह हुआ था। बस्ती में रहने वाली कासमा ने बताया कि मोहल्ले में ही अशद के परिवार से जान पहचान हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी चांदनी के निकाह के लिए बात की। बदरुददीन तैयार हो गए। इस पर निकाह कर दिया। निकाह में बदरुददीन के अलावा कुछ पड़ोसी ही आए थे। तब उन्होंने रिश्तेदारों के बारे में कुछ नहीं बताया। बेटी को घर जाने पर पिता-पुत्र का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। अशद चांदनी से मारपीट करता था। उसकी सास भी अपने पति की हरकत से खुश नहीं थी। वह गलत तरीके से बेटी से व्यवहार किया करता था। इस बारे में चांदनी ने सास को बताया। तब उन्होंने कहा था कि अगर, जान बचानी है तो वह घर छोड़कर चल दे
परिवार व्यवहार दिल्ली आगरा बदलाव
Deutschland Neuesten Nachrichten, Deutschland Schlagzeilen
Similar News:Sie können auch ähnliche Nachrichten wie diese lesen, die wir aus anderen Nachrichtenquellen gesammelt haben.
सोनू सूद ने ‘हिटमैन’ को बताया ‘दिल्ली वालों’ का गानासोनू सूद ने ‘हिटमैन’ को बताया ‘दिल्ली वालों’ का गाना
Weiterlesen »
आज का राशिफल 24 दिसंबर 2023आज का राशिफल बताता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, वहीं कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, मिथुन राशि वालों को जोखिम भरे काम से बचना चाहिए। कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, वृश्चिक राशि वालों को कुछ दिनों में तनाव रह सकता है और कुंभ राशि वालों की योजनाएं सफल होंगी।
Weiterlesen »
दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! धड़ाधड़ चालान काट रही ट्रैफिक पुलिस, 50 दिन में 2.6 लाख वाहनों पर हुई कार्रवाईदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने बिना पीयूसीसी के गाड़ी चलाने वाले 2.
Weiterlesen »
कर्क राशि का आज का राशिफलकर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का पूरा राशिफल
Weiterlesen »
'दिल्ली में AAP के बहाने नहीं बदलाव चाहिए', बांसुरी स्वराज का केजरीवाल पर हमलादिल्ली में आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे आप का सबसे बड़ा झूठ करार दिया है। उनका कहना है कि पंजाब में भी ऐसी ही घोषणाएं की गई थीं लेकिन आज तक महिलाओं के खाते में एक भी रुपया नहीं आया...
Weiterlesen »
'मैं बदलूंगा बिहार', दिल्ली के भारत मंडपम में गूंजा बिहार के बदलाव का शंखनाददिल्ली के भारत मंडपम में बिहार के 2047 विजन कॉन्क्लेव सीजन-2 का सफल आयोजन हुआ. इसमें बड़ी संख्या में बिहार से जुड़े उद्यमी, विचारकों ने भाग लिया. इस कॉन्क्लेव में बिहार की विकास यात्रा पर सार्थक चर्चा हुई.
Weiterlesen »