बिहार उपचुनाव: टूटा राजद और कांग्रेस का गठजोड़, पप्पू यादव को टिकट दे सकती है राहुल गांधी की पार्टी
बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया है।
बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के रिश्तों की दरारें अब साफ दिखने लगी है। बता दें कि इस उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल पर बिहार कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि, ‘जब RJD ने पहले ही इन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं तो अब गठबंधन कहां रहा? गठबंधन टूट चुका है।’ उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के पास अब उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।प्रदेश कांग्रेस
ने तारापुर सीट से जनअधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि, पप्पू यादव से अभी हमारी बात चल रही है, लेकिन उनके लड़ने की शर्त यही होगी कि उन्हें कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ना होगा। बता दें कि पप्पू यादव बिहार में लालू प्रसाद यादव के बाद यादव समाज के दूसरे बड़े नेता माने जाते हैं। सोमवार को ही वो मधेपुरा कोर्ट से बरी हुए हैं।तारापुर सीट से कांग्रेस की तरफ से उपचुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर पप्पू यादव ने कहा कि, इस संबंध में हमारी कांग्रेस से कोई बात नहीं...
Deutschland Neuesten Nachrichten, Deutschland Schlagzeilen
Similar News:Sie können auch ähnliche Nachrichten wie diese lesen, die wir aus anderen Nachrichtenquellen gesammelt haben.
बिहार उपचुनाव में दावेदारी को लेकर महागठबंधन में फूट, लालू के खिलाफ सोनिया उतारेंगी उम्मीदवारराजद के दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने पर महागठबंधन में साथी कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हमारा तारापुर को लेकर विवाद नहीं था मगर कुशेश्वरस्थान कांग्रेस की सीट है। पार्टी ने कहा है कि वह कुशेश्वरस्थान से अपना प्रत्याशी उतारेगी।
Weiterlesen »
पीयूष गोयल का कांग्रेस पर निशाना, अपनी ही सरकारों को अस्थिर कर रहा कांग्रेस नेतृत्वकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने के बाद जिस तरह के आरोप लगाए वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
Weiterlesen »
मध्य प्रदेश : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक सुलोचना रावत भाजपा में शामिलसुलोचना रावत ने शनिवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भाजपा ज्वाइन कर ली। सुलोचना तीन बार जोबाट सीट से विधायक रही हैं। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि इस महीने 30 अक्टूबर को जोबाट सीट पर उपचुनाव होने हैं।
Weiterlesen »
जैसे को तैसा: ब्रिटेन से आए 700 यात्रियों को दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेजाजैसे को तैसा: ब्रिटेन से आए 700 यात्रियों को दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेजा LadengeCoronaSe Coronavirus Covid19 CoronaVaccine PMOIndia MoHFW_INDIA ICMRDELHI
Weiterlesen »
एक सुर से लखीमपुर में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरा विपक्ष, घटना को बताया बर्बरलखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की जान जाने की घटना से उद्वेलित विपक्षी दलों ने एक सुर से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोल दिया है। विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि भाजपा अब अलोकतांत्रिक और बर्बर तरीका अपना रही है।
Weiterlesen »
आर्यन ख़ान को ड्रग्स केस में एक दिन की एनसीबी रिमांड में भेजा गया - BBC Hindiकोर्ट में आर्यन ख़ान के वकील ने कहा एनसीबी को आर्यन ख़ान के पास से ड्रग्स नहीं मिले हैं. वहीं एनसीबी का दावा है कि उनके पास से ड्रग बरामद किए गए हैं.
Weiterlesen »