लखनऊ में कांग्रेस प्रदर्शन में कार्यकर्ता की मौत

राजनीति Nachrichten

लखनऊ में कांग्रेस प्रदर्शन में कार्यकर्ता की मौत
कांग्रेसप्रदर्शनमौत
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 53%

प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से मौत हुई है।

लखनऊ में एक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई है। पार्टी का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से मौत हुई है। सरकार ने प्रदर्शन को रोकने को नुकीली कीलें लगवाई थी। मृतक कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने गोरखपुर से आया था। प्रभात पाण्डेय का शव सिविल अस्पताल में है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। सिविल अस्पताल पर भीड़ जुटना शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस जनों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बीच भीषण

संघर्ष हुआ। विधानसभा की ओर कूच करते हुए कांग्रेसजनों की पुलिस प्रशासन से धक्का-मुक्की के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सहजनवा जनपद गोरखुपर निवासी प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई। उक्त घटना से प्रदेशभर के कांग्रेसजन आहत है और योगी सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय- फाइल फोटो। अजय राय ने क्या कहा? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम गांधी जी की विचारधार को मानने वाले लोग हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की मंशा से विधानसभा की ओर जा रहे थे। मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कांग्रेसजनों की आवाज को दबाने की मंशा से एक दिन पूर्व ही प्रदेश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा था तथा लखनऊ ना आने का दबाव बनाया जा रहा था। अजय राय ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री जी मृतक प्रभात पाण्डेय के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। अजय राय ने योगी सरकार को घेरते हुए यह भी कहा कि पहले ही चेताया था कि कांग्रेसजनों को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी भालेदार बैरीकेडिंग लगाना यह दर्शाता है कि योगी जी की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। पुलिस ने भी जारी किया बयान प्रभात पांडेय की मौत पर डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि प्रभात पाण्डेय को कांग्रेस कार्यालय परिसर से बेहोशी की हालत में सविल अस्पताल, हजरतगंज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार उनके शरीर पर कोई गहरी चोट नहीं पाई गई है। उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा

Wir haben diese Nachrichten zusammengefasst, damit Sie sie schnell lesen können. Wenn Sie sich für die Nachrichten interessieren, können Sie den vollständigen Text hier lesen. Weiterlesen:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कांग्रेस प्रदर्शन मौत योगी सरकार लखनऊ

Deutschland Neuesten Nachrichten, Deutschland Schlagzeilen

Similar News:Sie können auch ähnliche Nachrichten wie diese lesen, die wir aus anderen Nachrichtenquellen gesammelt haben.

कांग्रेस प्रोताष्ट के विरोध प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता की मौतकांग्रेस प्रोताष्ट के विरोध प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता की मौतउत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से कार्यकर्ता की मौत हुई।
Weiterlesen »

यूपी विधानसभा घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौतयूपी विधानसभा घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौतकांग्रेस के प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। प्रभात पांडेय लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Weiterlesen »

असम कांग्रेस प्रदर्शन में एक समर्थक की मौतअसम कांग्रेस प्रदर्शन में एक समर्थक की मौतगुवाहाटी: असम में कांग्रेस के अडानी मुद्दे पर प्रदर्शन में एक समर्थक की मौत हो गई है।
Weiterlesen »

लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने वाले 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गयालखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने वाले 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गयावाराणसी में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेते हुए, अजय राय ने आरोप लगाया कि सरकार कार्यकर्ताओं पर हमले की साजिश रच रही है।
Weiterlesen »

पेट्रोल से भी महंगी हुई लखनऊ-आगरा में सीएनजी गैस, यूपी उपचुनाव खत्म होते ही वाहन चालकों को तगड़ा झटकापेट्रोल से भी महंगी हुई लखनऊ-आगरा में सीएनजी गैस, यूपी उपचुनाव खत्म होते ही वाहन चालकों को तगड़ा झटकाCNG Gas Price: लखनऊ और आगरा में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 21 नवंबर की सुबह से लखनऊ और आगरा में सीएनजी 96.
Weiterlesen »

इमरान खान की पार्टी ने इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन रोका, कार्रवाई में 4 लोगों की मौतइमरान खान की पार्टी ने इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन रोका, कार्रवाई में 4 लोगों की मौतइससे पहले खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दावा किया था कि सुरक्षाकर्मियों के साथ हुईं हिंसक झड़पों में ‘‘सैकड़ों’’ लोगों की मौत हुई है.
Weiterlesen »



Render Time: 2025-02-24 22:08:24