साल 2020 में जो बाइडेन को सत्ता में लाने वाले चुनाव के बाद, ट्रंप ने वोटिंग प्रोसेस में धोखाधड़ी का आरोप लगाया और अदालतों में नतीजे को चुनौती दी और उनका दावा खारिज कर दिया गया था.
अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है, जिसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक लीडर कमला हैरिस प्रमुख चुनावी राज्यों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं.
जैसे ही चुनाव के दिन की उल्टी गिनती शुरू हुई, ट्रंप ने 2020 के चुनाव की कड़वी यादें ताजा कीं और कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस "नहीं छोड़ना चाहिए था", जिससे यह आशंका पैदा हो गई कि अगर वह हैरिस से चुनाव हार गए तो शायद वह 5 नवंबर के मतदान के परिणाम को स्वीकार न करें. पूरे अमेरिका में प्रारंभिक और मेल-इन मतदान पर नजर रखने वाले University of Florida's Election Lab के मुताबिक, रविवार तक 75 मिलियन से ज्यादा अमेरिकी अपने वोट डाल चुके हैं. ओवरऑल कैंपेन में हैरिस इस चुनाव को देश की मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले चुनाव के रूप में पेश कर रही हैं, जबकि ट्रंप अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और अमेरिका को अवैध अप्रवासियों से मुक्त करने का वादा कर रहे हैं.कमला हैरिस और ट्रंप में कड़ी टक्करउपराष्ट्रपति हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सियासी रूप से महत्वपूर्ण राज्यों में घूम रहे हैं, समर्थन जुटाने के लिए तर्क दे रहे हैं, जबकि विभिन्न सर्वेक्षणों में दो दावेदारों के बीच असाधारण रूप से कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की जा रही है. हालांकि, आयोवा में एक नए सर्वे में कहा गया है कि हैरिस 47 फीसदी के साथ आगे चल रही हैं, जबकि ट्रंप 44 प्रतिशत के साथ आगे चल रहे हैं. ट्रंप ने इस सर्वे को तुरंत खारिज कर दिया है.Advertisementसाल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में काउंटिंग प्रोसेस पर सवाल उठाते हुए, ट्रंप ने रविवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली में कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस नहीं छोड़ना चाहिए था. जो बाइडेन को सत्ता में लाने वाले चुनाव के बाद, ट्रंप ने वोटिंग प्रोसेस में धोखाधड़ी का आरोप लगाया और अदालतों में नतीजे को चुनौती दी और उनका दावा खारिज कर दिया गया था. यह भी पढ़ें: ट्रंप की जीत के लिए दिल्ली में पूजा-अर्चना, पुजारियों ने कहा- वही ला सकते हैं दुनिया में शांतिबाइडेन नीति पर ट्रंप का सवालअपने संबोधन में, ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की आव्रजन नीति पर भी सवाल उठाया और कहा कि जब तक वह व्हाइट हाउस में थे, देश की सीमाएं सुरक्षित थीं.पूर्व राष्ट्रपति ने पेंसिल्वेनिया के लिटिट्ज में एक रैली में कहा, "जिस दिन मैंने देश छोड़ा, उस दिन हमारे देश के इतिहास में हमारी सीमा सबसे ज्यादा सुरक्षित थी. मुझे नहीं जाना चाहिए था. मेरा मतलब है, ईमानदारी से, क्योंकि हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया." ट्रंप ने 2020 के चुनाव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और परिणाम को चुनौती देने के लिए कई अदालती मामले दायर किए, लेकिन वे असफल रहे.'डेमोक्रेटिक पार्टी भ्रष्ट मशीन...'रैली में ट्रंप ने हैरिस पर भी निशाना साधा और डेमोक्रेटिक पार्टी पर "भ्रष्ट मशीन" होने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया, "यह सब भ्रष्ट है. मैं एक पूरी तरह से भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं."Advertisementपेंसिल्वेनिया सात अहम सियासी लड़ाई वाले राज्यों में सबसे महत्वपूर्ण बनकर उभरा है, जिसके पास 19 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं. उसके बाद उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया में 16-16, मिशिगन में 15 और एरिज़ोना में 11 हैं. पेंसिल्वेनिया की रैली में, ट्रम्प ने वादा किया कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं, तो अमेरिका में "एक नया स्वर्ण युग" शुरू करेंगे और वह बिडेन-हैरिस प्रशासन के कुकर्मों को "ठीक" करेंगे. ये भी देखें
Usa America Donald Trump Joe Biden Us Presidential Election Democratic Party Republican Party 2020 Election Results America Voting Process हम यूएसए अमेरिका डोनाल्ड ट्रम्प जो बिडेन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव डेमोक्रेटिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी 2020 चुनाव परिणाम अमेरिका मतदान प्रक्रिया
Deutschland Neuesten Nachrichten, Deutschland Schlagzeilen
Similar News:Sie können auch ähnliche Nachrichten wie diese lesen, die wir aus anderen Nachrichtenquellen gesammelt haben.
Inflation: 'महंगाई पर सख्त लगाम जरूरी, नहीं तो यह फिर बढ़ सकती है', एमपीसी के बाद मूल्य वृद्धि पर बोले दासInflation: 'महंगाई पर सख्त लगाम जरूरी, नहीं तो यह फिर बढ़ सकती है', एमपीसी के बाद मूल्य वृद्धि पर बोले दास
Weiterlesen »
नॉनसेंस... वोटों की गिनती शुरू होते ही फर्जी ट्रेंड दिखाने पर भड़के CEC, एग्जिट पोल को लेकर भी दे दी नसीहतMaharashtra-Jharkhand Election Date Announcement के बाद EVM पर क्या बोले चुनाव आयुक्त?
Weiterlesen »
जब पेजर उड़ा देते हैं, तो EVM हैक कैसे नहीं हो सकते हैं... जानिए चुनाव आयोग ने दिया क्या जवाब Maharashtra-Jharkhand Election Date Announcement के बाद EVM पर क्या बोले चुनाव आयुक्त?
Weiterlesen »
मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस के लिए पहली बार किया चुनाव प्रचार, ट्रंप पर क्या बोलींअमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नि मिशेल ओबामा ने पहली बार कमला हैरिस के लिए चुनाव प्रचार किया.
Weiterlesen »
डोनाल्ड ट्रंप अगर चुनाव हारे तो क्या करेंगे, जानिए उनके पास कौन से विकल्प हैं?साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की हार के बाद उन्होंने और उनके सहयोगियों ने कई मुकदमों के जरिए इलैक्शन रिजल्ट को चुनौती देने की कोशिश की, हालांकि वह चुनावी परिणामों को बदलने में कामयाब नहीं हो सके थे.
Weiterlesen »
US: 'मुझे व्हाइट हाउस नहीं छोड़ना चाहिए था', 2020 के चुनाव नतीजों पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मची खलबलीमंगलवार को दुनिया के सबसे ताकतवर नेता यानी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है और पूरी दुनिया की निगाहें इन चुनाव पर टिकी हैं। अब चुनाव के ऐन मौके पर ट्रंप
Weiterlesen »




