Gold Price Today: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या रह गई है अब कीमत

Gold Price Today Nachrichten

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या रह गई है अब कीमत
Gold Price In DelhiGold Price On DhanterasGold Price On Diwali

धनतेरस से पहले सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर दिसंबर में डिलीवरी वाला सोना करीब 300 रुपये सस्ता हुआ है। पिछले शुक्रवार को भी इसकी कीमत में गिरावट आई है। साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है।

नई दिल्ली: दिवाली पर सोने खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और उससे पहले सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना आज 78,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह सोने के पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.

38% यानी 302 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार में यह 78,131 रुपये तक नीचे और 78,364 रुपये तक ऊपर गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट दिख रही है। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी करीब 1% यानी 887 रुपये की गिरावट के साथ 96,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।इस साल सोने की कीमत में 33 फीसदी और चांदी की कीमत में 46 फीसदी तेजी आई है। अक्टूबर के महीने में अब तक सोने की कीमत में 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान चांदी की कीमत में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन शुक्रवार को सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला और इसमें गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण ऐसा हुआ। शेयर बाजारों में पॉजिटिव सेंटिमेंट्स ने भी सेफ-हेवन के रूप में सोने की मांग को कम कर दिया है।क्यों बढ़ रहा है सोनाहालांकि 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका में जारी राजनीतिक अनिश्चितता, मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और गिरते अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड से सोने को समर्थन मिल रहा है। आनंद राठी कमोडिटीज एंड करेंसीज की वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक नेहा कुरैशी ने कहा कि यह सावधानी बरतने का संकेत देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि डॉलर अभी और ऊपर जाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सोने की हालिया चाल मंदी के पैटर्न को दर्शाती हैं जिसमें $2,705 मुख्य समर्थन के रूप में है। $2,700 से नीचे की गिरावट $2,675 और $2,660 के स्तर तक ले जा सकती है। ऊपर की ओर, $2,645 को तोड़ने से मंदी का पैटर्न खत्म हो जाएगा। इससे संभावित रूप से कीमतें $2,770 और यहां तक कि $2,800 तक पहुंच सकती है।कहां तक जाएगी कीमतकुरैशी ने कहा कि MCX दिसंबर गोल्ड वायदा को 78,600 रुपये पर बेचें, स्टॉप लॉस 78,800 रुपये और कीमत लक्ष्य 78,000 रुपये रखें। इसी तरह MCX दिसंबर सिल्वर वायदा को 97,500 रुपये पर बेचें, स्टॉप लॉस 98,500 रुपये और कीमत लक्ष्य 96,000 रुपये रखें।

Wir haben diese Nachrichten zusammengefasst, damit Sie sie schnell lesen können. Wenn Sie sich für die Nachrichten interessieren, können Sie den vollständigen Text hier lesen. Weiterlesen:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gold Price In Delhi Gold Price On Dhanteras Gold Price On Diwali Gold Price Update सोने की कीमत धनतेरस पर सोने की कीमत सोने का रेट दिल्ली में सोने की कीमत गोल्ड रेट टुडे

 

Deutschland Neuesten Nachrichten, Deutschland Schlagzeilen

Similar News:Sie können auch ähnliche Nachrichten wie diese lesen, die wir aus anderen Nachrichtenquellen gesammelt haben.

Gold Price Weekly: हफ्ते भर में सोना हुआ ₹1100 से ज्यादा महंगा, जानिए अब कितनी हो गई है 10 ग्राम गोल्ड की क...Gold Price Weekly: हफ्ते भर में सोना हुआ ₹1100 से ज्यादा महंगा, जानिए अब कितनी हो गई है 10 ग्राम गोल्ड की क...Gold-Silver Price Latest Updates: आईबीजेए के मुताबिक, 23 सितंबर को सोना 74,467 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो बीते कारोबारी दिन यानी 27 सितंबर तक 1,173 रुपये बढ़कर 75,640 रुपये पर पहुंच गया.
Weiterlesen »

Gold Silver Price Varanasi: सोना फिर से हुआ सस्ता, चांदी स्थिर, खरीदने का मौका, जानें रेटGold Silver Price Varanasi: सोना फिर से हुआ सस्ता, चांदी स्थिर, खरीदने का मौका, जानें रेटGold Silver Price Today in Varanasi: वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया कि त्योहारी मौसम से पहले लगातार सोने के भाव गिर रहे हैं. तीसरे दिन सर्राफा बाजार में सोना फीका पड़ा है. ऐसे में यह समय सोना खरीदारी के लिए अच्छा है.
Weiterlesen »

UPSC Mains खत्म, अब इंटरव्यू से पहले भरना होगा ये जरूरी फॉर्म, जानिए क्या हैUPSC Mains खत्म, अब इंटरव्यू से पहले भरना होगा ये जरूरी फॉर्म, जानिए क्या हैइस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा लेकिन इससे पहले एक जरूरी काम करना ना भूलें.
Weiterlesen »

सस्ता हुआ सोना, जल्दी-जल्दी खरीद लो, जानकार बोले- कुछ समय बाद तेजी से बढ़ेगी कीमतसस्ता हुआ सोना, जल्दी-जल्दी खरीद लो, जानकार बोले- कुछ समय बाद तेजी से बढ़ेगी कीमतGold Price Today: सोने की कीमत पिछले दो दिनों से गिरने लगी है। पिछले हफ्ते इसमें तेजी देखने को मिली थी। जानकार बताते हैं कि सस्ता सोना खरीदने का यह सही समय हो सकता है। त्योहारी सीजन में सोने की मांग में भी तेजी आएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती...
Weiterlesen »

Gold Price Today: धनतेरस से पहले आज सोना-चांदी हुआ इतना महंगा, जानें 10 ग्राम सोने का भावGold Price Today: धनतेरस से पहले आज सोना-चांदी हुआ इतना महंगा, जानें 10 ग्राम सोने का भावGold Rate Today 18 October 2024: देश में सोने की कीमतों ने लगातार दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाया है. आज सोने की कीमतें बढ़कर लगभग 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई हैं.
Weiterlesen »

Gold Price: अब नहीं थम रही तेजी! सोना पहुंचा 80 हजार के करीब, धनतेरस पर और महंगा होगा गोल्ड, जानें 22 कैरेट का रेटGold Price: अब नहीं थम रही तेजी! सोना पहुंचा 80 हजार के करीब, धनतेरस पर और महंगा होगा गोल्ड, जानें 22 कैरेट का रेटBihar Gold Price Today 22th October 2024: दिवाली धनतेरस बस आने ही वाले है. जिसके चलते सोना भी अपने भाव दिखाने लगा है. धनतेरस से पहले ही गोल्ड की कीमत 80 हजार के पार पहुंच गई है. दरअसल, कहा जाता है कि धनतेरस पर गोल्ड खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. इसलिए धनतेरस पर भारी मात्रा में गोल्ड खरीदा जाता है.
Weiterlesen »



Render Time: 2026-04-12 11:17:19